Pages

मुंबई। क्या आपको पता है धर्मेंद्र से शादी से पहले हेमा ने संजीव कुमार और जितेंद्र के रिश्ते भी ठुकराए थे? जी हां आपको बताएं कि धर्मेद्र को अपना जीवन साथी बनाने से पहले उनके पास संजीव कुमार और जितेंद्र का रिश्ता आया था। लेकिन उन्होंने पहले संजीव कुमार को ये कहकर ना कहा कि वे भले ही एक अच्छे इंसान हैं, हेमा उन्हें दोस्त के तौर पर पसंद भी करती हैं लेकिन प्यार नहीं करती हैं।
इसके बाद आई जितेंद्र की बारी, जो मन ही मन में हेमा को चाहते थे, ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी भी माशा अल्लाह लगती थीं। जितेंद्र ने सोच लिया कि ऑफस्क्रीन भी दोनों अच्छे लगेंगे और हेमा को प्रपोज कर डाला, लेकिन हेमा को ये मंजूर नहीं था। तभी जब जितेंद्र अपने परिवार के साथ हेमा के घर उनका रिश्ता मांगने गए तो हेमा ने तुंरत जवाब नहीं दिया। किसी को उस वक्त तक पता नहीं था कि वे मन ही मन धर्मेंद्र को चाहती हैं और धरम पाजी भी उन्हीं पर सालों से जान छिड़कते हैं। जिनके लिए हेमा जी सबको मना कर रहीं हैं। लेकिन दोनों का रिश्ता जुड़ना इतना आसान नहीं था। प्यार की राहें मुश्किल तो होती हीं हैं। वैसा ही हुआ। धर्मेद्र ने हेमा को जितेंद्र से शादी न करने के लिए कहा।
हेमा को अपना जीवन साथी बनाने के लिए धर्मेद्र को भी अपना मजहब बदलना पड़ा। 'ड्रीम गर्ल' को पाने के लिए धर्मेंद्र दिलावर खान बन गए। आज ड्रीम गर्ल का बर्थडे है। आइए हम आपको धर्मेद्र और ड्रीम गर्ल की प्यार की दास्तां से रू-ब-रू कराते हैं।
हेमा एक साउथ इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती थीं और धर्मेद्र पंजाब के एक किसान परिवार के बेटे थे। दोनों परिवार का मिलन काफी मुश्किल था। इससे भी ज्यादा बड़ी वजह थी कि धर्मेद्र पहले से ही शादीशुदा थें। उनकी पत्नी का नाम प्रकाश कौर था। हिंदु धर्म के मुताबिक कोई भी व्यक्ति अगर पहले से शादीशुदा है तो अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर वह दूसरी शादी नहीं कर सकता है। इसलिए धर्मेद्र को अपना धर्म बदलना पड़ा। वे दिलावर खान बन गए और हेमा से शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद भी दोनों के जीवन में उतार चढ़ाव की कमी नहीं रही। धर्मेंद्र के दोनों बेटे बॉबी देओल और सन्नी देओल हेमा को कभी भी अपनी मां नहीं मान पाए और इधर हेमा की बेटियां ईशा और अहाना भी अपने मां को ही सब कुछ मानती आईं हैं। नतीजा ये कि शादी के बंधन में बंधने के बाद हेमा और धर्मेद्र आज भी अलग अपने बच्चों के साथ रहते हैं।
इससे पहले एक बार एक इंटरव्यू के दौरान हेमा ने साफ कह दिया था कि उनकी और धर्मेद्र के रिश्ते के बारे में उड़ी खबरें सच हैं। इस बीच, उनके पिता की मौत हो गई। धर्मेद्र ने हेमा का पूरा साथ निभाया। अंत में जाकर धर्म के आगे धर्मेद्र हार गए और अपना मजहब बदलकर हेमा से शादी कर ली।

No comments:

Post a Comment

Maliyan masjid saharanpur

  मो. राशिद को मालियान माजिद का बनाया मुतवल्ली